- Hindi News
- National
- Purnia News Census Will Start From May 2021 31 Questions Will Have To Be Answered
मई 2021 से शुरू होगी जनगणना, 31 सवालों के देने होंगे जवाब
खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार होने वाले जनगणना में आप कौन सा अनाज खाते है? मोबाइल कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं कि नहीं एेसी 31 सवालों से लोगों को रु-ब-रु होना पड़ेगा। 31 सवालों में घर, रसोई, टॉयलेट, परिवार, संचार माध्यम के बारे में होने वाले ऑनलाइन व ऑफलाइन किया जाएगा।
गणना कर्मी हर घर में पहुंच पारिवारिक सदस्यों की सूची तैयार करेंगे। गणना में उस क्षेत्र के भाषा से संबंधित कर्मी को लगाया जाएगा, ताकि कर्मियो को किसी तरह की परेशानी न हो यह आंकड़ा प्रखंड स्तर पर जुटाया जाएगा। उस आंकड़ा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उपयोग किया जा सके। सदस्यों को कुल 31 सवालों का जवाब देना होगा। छह सवाल घर के बारे में पूछे जाएंगे। बिल्डिंग नंबर, हाउस नंबर, मकान की छत सीलिंग दीवार, इस्तेमाल किया हुआ मैटेरियल, मकान का इस्तेमाल किस उपयोग के लिए किया जा रहा है। मकान की स्थिति, मकान का नंबर यह सब पूछे जाएंगे। 2021 मई में होने वाले जनगणना में पहली बार राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जो कानून व्यवस्था लैंगिक समानता जैसी कई मुद्दों में मदद करेगा। एप पोर्टल से होगी निगरानी डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप और निगरानी के लिए केन्द्रीय पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। उससे जनगणना के कार्य बेहतर तरीके से जल्दी निपटाया जा सके।
5 सवाल संचार से जुड़े होंगे
घर में कोई रेडियो है या नहीं, क्या कोई टीवी है, इंटरनेट की सुविधा है या नहीं, लैपटॉप व कंप्यूटर है कि नहीं, घर में कोई बेसिक टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन में से कुछ है कि नहीं।
4 सवाल वाहन मोबाइल से संबंधित
घर में वाहन के नाम पर आपके पास साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड में से क्या है? कोई कार जीप वैन है या नहीं, घर में किस अनाज का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
छह सवाल टॉयलेट से संबंधित
मकान में कोई शौचालय है या नहीं, किस किस प्रकार के शौचालय, ड्रेनेज सिस्टम कैसा है, कोई वॉशरूम है या नहीं, रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी, पीएनजी, कनेक्शन है या नहीं। रसोई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंधन कौन सा है व अन्य सवाल भी पूछे जाएंगे।
10 सवाल परिवार से जुड़े होंगे
घर के कितने लोग, मुखिया के नाम, लिंग, क्या मुखिया अनुसूचिwूत जाति, जनजाति या अन्य समुदाय से है, मकान के ओनर शिप स्टेटस, कितने कमरे है, कितने शादीशुदा जोड़े, पीने का पानी का स्रोत की उपलब्धता, घर में बिजली का मुख्य स्रोत आदि।