पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसमान में छाए रहे बादल, 2.60गिरा पारा भारी बारिश का अलर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक दिन पूर्व गर्मी का एहसास दिलाने के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इस वजह से शहर के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं माैसम विभाग ने 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

बुधवार को गर्मी के बाद मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को खिली धूप और गर्मी का असर गुरुवार की सुबह भी देखने को मिला। गुरुवार की सुबह शहर का न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री चढ़ कर 19 डिग्री दर्ज की गई। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री लुढ़क कर 29 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह वायुमंडल में आर्द्रता का प्रतिशत 77 प्रतिशत था जो शाम के समय 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम केंद्र पूर्णिया से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग में बुधवार 48 घंटे का अलर्ट जारी किया था। वहीं गुरुवार की इसकी अवधि 72 घंटे के लिए बढ़ा दी है। आने वाले दो से तीन दिन के अंदर आसमान में बादल छाए रहेंगे।पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि प्री मानसून के समय इस तरह का मौसम देखने को मिलता है। वायुमंडल के दबाव में उतार चढ़ाव के कारण गुरुवार को आसमान में बादल देखने को मिला। आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...