पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Counseling For The Post Of Village Court Judge And Secretary On 15th

ग्राम कचहरी न्यायमित्र और सचिव पद के लिए काउंसिलिंग 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमौर |प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद हेतु प्राप्त आवेदनों की 15 मार्च को काउंसिलिंग कर नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अमौर प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनन्द ने बताया कि पंचायती राज विभाग एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद हेतु रिक्त पदों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों की मेधा सूची तैयार कर ली गई है। इसमें ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद के लिए प्रत्येक पंचायत में वरीयता प्राप्त अभ्यार्थियों की काउंसिलिंग 15 मार्च को की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को शैक्षणिक एवं विधि स्नातक की डिग्री की मूल प्रति एवं एक सेट प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ काउंसिलिंग में बुलाया है।
खबरें और भी हैं...