पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Creating A Malnutrition Free Society Is The Responsibility Of All Of Us

कुपोषण मुक्त समाज बनाना हम सभी की जिम्मेदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुपोषण मुक्त समाज बनाना हम सभी की जिम्मेवारी है।पोषण का मुद्दा काफी संवेदनशील है और इसे दूर करने में आंगनवाड़ी केंद्र की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।इस अभियान को जनांदोलन का रूप देते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़ना है ताकि इस पखवाड़ा का उद्देश्य पूरा हो सके।पूरे पखवाड़ा के दौरान सभी गतिविधियों का सुचारू रूप में संचालन करें।

उक्त बातें समाहरणालय सभागार में पोषण पखवाड़ा को लेकर आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही प्रशिक्षु आईएएस प्रतिभा रानी ने कही।उन्होंने कहा कि यह मामला सीधा व्यवहार परिवर्तन से जुड़ा है।इसलिए हमें पखवाड़ा तक ही समिति नहीं रहना है बल्कि लगातार इस दिशा में पहल करने की जरूरत है।साथ ही उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को पोषण मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ भी दिलवाई। जिलास्तरीय कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार, जीविका के डीपीएम सुनिर्मल गरेन के अलावा सभी सीडीपीओ,महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक, काउंसलर, विभिन्न परियोजना की एलएस मौजूद थी। कार्यशाला के दौरान आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा सिन्हा ने उपस्थित लोगों को बताया कि22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा के दौरान कई सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन करवाया जाना है।पोषण पखवारा में विभिन्न विभागों का सहयोग होगा कार्यशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए पहला 1000 हजार दिन काफी महत्वपूर्ण होता है।नवजात बच्चों के लिए पहले 6 माह मां का दूध सर्वोत्तम माना जाता है।6 महीने के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देना शुरू कर देना चाहिए।

पोषण के पांच सूत्रों पर हुई चर्चा

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित स्वस्थ्य भारत प्रेरक शौर्य पटेल ने पोषण पखवाड़ा के दौरान पोषण के पांच सूत्र जिसमें जीवन के पहले
1000 सुनहरे दिन, पौष्टिक आहार, एनीमिया प्रबंधन, डायरिया रोकथाम एवं स्वच्छता के साथ-साथ पुरे पखवाड़ा के दौरान आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रतिदिन गतिविधियों की इंट्री को लेकर चर्चा की।

समाहणालय में पोषण पखवाड़ा को लेकर शपथ दिलवातीं प्रशिक्षु आईएएस।
खबरें और भी हैं...