पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Daishi 58 Medical Students And People Of Bhagalpur Will Be Tightened In The Raidrage Dispute

राेडरेज विवाद में पाए गए दाेषी, 58 मेडिकल छात्र व भागलपुर के लोगों पर कसेगा शिकंजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अक्टूबर-2019 में बरारी थाने के बाहर रोडरेज विवाद में हुए उपद्रव, थाने में तोड़फोड़-अागजनी अौर मायागंज अस्पताल कैंपस में पुलिस अफसरों से दुर्व्यवहार मामले के अारोपी 58 मेडिकल छात्र अौर स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पुलिस की जांच में इन 58 नामजद अारोपियों के खिलाफ केस सत्य पाया गया है। पूरे मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया गया था। थानेदार नवनीश कुमार की बयान पर 36 मेडिकल छात्र अौर स्थानीय लोगों को अारोपी बनाया गया था, जबकि स्थानीय निवासी मुकेश कुमार के बयान के 22 मेडिकल छात्रों को अारोपी बनाया गया था। मेडिकल छात्र प्रतीक के बयान पर मायागंज के अज्ञात निवासियों को अारोपी बनाया गया था। पुलिस ने तीनों केसों की जांच पूरी कर ली है। अब दो केसों में नामजद अारोपियों की गिरफ्तारी होगी। हालांकि कई अारोपियों ने कोर्ट से पहले ही जमानत ले ली है। इन अारोपियों पर सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, दंगा करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, थाने में घुस कर तोड़फोड़ समेत कई गैर जमानतीय धाराअों में केस दर्ज हुए थे।

मेडिकल छात्र और दूध विक्रेता की बाइक में टक्कर होने के बाद शुरू हुअा था विवाद

पूरा मामला रोडरेज से जुड़ा हुआ था। मेडिकल छात्र प्रतीक और दूध विक्रेता पीकेश यादव व गौतम कुमार की बाइक में टक्कर होने के विवाद शुरू हो गया था। दूध वाले के पक्ष से स्थानीय लोगो‌ं ने मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट कर उनकी बाइक जला दी थी, जबकि मेडिकल छात्रों ने मोहल्ले में घुस कर लोगों को पीटा था और बरारी थाने पर पथराव कर तोड़फोड़ की थी। थाने में जब्त गाड़ियों को भी मेडिकल छात्रों ने फूंक दिया था।

बरारी थानेदार नवनीश कुमार के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी में फाइनल इयर के मेडिकल छात्र सोनू कुमार, अंकित कुमार, अनूप कुमार (कंकड़बाग पटना), सत्यम कुमार (पाटलीपुत्र पटना), प्रीतम (सेमापुर कटिहार), अाशीष कुमार (पूर्णिया), मोहित कुमार (बाबू टोला बांका), निखिल कुमार (बेली रोड पटना), सनी कुमार (बाजार समिति पटना), शम्स रेजा (जलकर पूर्णिया), अादित्य प्रकाश (मुन्नाबाद नवादा), प्रतीक, अनिकेत मिश्रा, इंटर्न अवधेश शफी (मधुबनी), सूरज भारद्वाज, अंशु कुमार, इंटर्न प्रवीण कुमार, शशि शेखर (घोघरडीहा मधुबनी), हर्षित कुमार (सिलाव नालंदा), इंटर्न विपिन कुमार, सनी मौर्य, रंजीत कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार, संगम कुमार, रोहन कुमार, स्थानीय मायागंज मोहल्ला निवासी पीकेश यादव, मुकेश यादव, बमबम यादव, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, अभिमन्यु कुमार, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, राजन पासवान, चंदन पासवान को नामजद बनाया गया था। पुलिस की जांच में इनपर लगे अारोप सत्य पाए गए हैं। दूसरी प्राथमिकी 2017 बैच के मेडिकल छात्र प्रतीक कुमार ने मायागंज मोहल्ले के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में अज्ञात अारोपियों पर केस सत्य पाया गया है। हालांकि अब तब पुलिस इस केस में एक भी अज्ञात का पता नहीं लगा पाई है। जबकि तीसरी प्राथमिकी मायागंज मोहल्ला निवासी मुकेश यादव ने दर्ज कराई थी। इसमें फाइनल इयर के मेडिकल छात्र सोनू कुमार उर्फ सोनू, अनुप कुमार, सत्यम कुमार, प्रीतम, निखिल कुमार, शम्स रेजा, विजय कुमार, अवधेश कुमार शाफी, सहनी शौर्य, सुमित सुमन, विपिन कुमार, संगम कुमार, अाशीष जायसवाल, सन्नी मिश्रा, अनुपम कुमार, राज कुमार, शिव कुमार, जयहिन्द, अादित्य अानंद, अनिकेत मिश्रा, अर्नव, हर्षित, पिंटू कुमार को नामजद अारोपी बनाया गया था। पुलिस की जांच में इन पर लगे अारोप सही पाए गए हैं।


इन अारोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केस में अज्ञात का पता नहीं लगा पाई है पुलिस


दो केसों में नामजद अारोपियों की हाेगी गिरफ्तारी, कई ने ले ली है जमानत
खबरें और भी हैं...