पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Dead Body Hanged Accused Of Murder Father In Law And Husband In Custody

फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या का आरोप, हिरासत में ससुर व पति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबनी वार्ड-1 के मिस्त्री टोला निवासी गुरुदेव साह के बेटे कुणाल कुमार की प|ी नेहा कुमारी की लाश संदिग्ध स्थिति में पंखे से लटकी मिली है। मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका के पति कुणाल कुमार और उसके पिता गुरुदेव साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिरासत में लिए गए नेहा के ससुर गुरुदेव साह ने बताया कि गुरुवार सुबह वह मरंगा स्थित अपने राइस मिल चला गया था। घर पर उसका पुत्र और पुत्रवधु और उसकी 8 माह की बेटी थी। 10 बजे दिन में जब उसका पुत्र मिल पर पहुंचा तो मैं वहां से दूध लेकर अपने घर मधुबनी आ गया। दूध अपनी पुत्रवधु को देकर मैं फिर मिल चला गया। दूध देने जब आया था, तब मेरी बहू बच्ची के साथ बैठी थी। मैं जब मिल गया तो वहां से अपने पुत्र को खाने के लिए घर भेज दिया। वह जब घर पहुंचा तो झूला पर बच्ची रो रही थी और मेरी बहू अपना कमरा बंद कर कमरे में थी। मेरे पुत्र ने मुझे फोन कर बताया कि नूनू रो रही है और इसकी मम्मी अपने रूम में है और रूम भी नहीं खोल रही है। मैंने कहा कि पहले बच्ची को बोतल से दूध पिला दो उसके बाद बहू को उठाना, लेकिन जब उसने अपनी प|ी को रूम खोलने को कहा तो कोई जवाब नहीं आया तो उसने पड़ोस के लोगों को बुला लाया। फिर रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि नेहा पंखे से झूल रही है। फिर उसने मुझे फोन किया। मैं मिल से घर पहुंचा। इधर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर लाश को नीचे उतारा गया। मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक मृतक के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है।

घटना के बाद घर के बाहर खड़े लोग।
खबरें और भी हैं...