पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kothi News Decision To Reach Patna On 12 April To Demonstrate Solidarity In Brahmin Mahakumbh

ब्राह्मण महाकुंभ में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए12 अप्रैल को पटना पहुंचने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बड़हरी, हरीराही, भटोत्तर, सहवान, औराही सहित अन्य ब्राह्मण बहुल गांवों में ब्रह्मशक्ति पूर्णिया के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा 12 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ और 26 अप्रैल को मनाए जाने वाले परशुराम जयंती को लेकर बैठकों एवं जनसम्पर्को का दौड़ जोरों पर है। इसी तैयारी के क्रम में उपाध्यक्ष दिलखुश झा की अध्यक्षता में सुखसेना गांव में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी-खासी भागीदारी रही।

ब्रह्मशक्ति के अनुशासन समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद एसएम झा ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को ब्रह्मशक्ति के महासचिव संजय शुक्ला के नेतृत्व में पटना पहुंचने के आग्रह का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर विचारोपरांत ग्रामीणों ने 12 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर ब्राह्मण महाकुम्भ में शिरकत कर एकजुटता दिखाने का निर्णय लिया। साथ ही ग्रामीणों ने 26 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूर्णिया पहुंचने और जयंती की भव्यता बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। बैठक में ब्रह्मशक्ति के अध्यक्ष अमर उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिलखुश झा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष एसएम झा, आशुतोष, बसंत, अजित पाठक, पिंटू मिश्रा, नटवर झा, महासचिव संजय शुक्ला, मोहन झा, नारायण झा, साहब झा, भोला कुमार, दमन झा, अरुणेंदु झा, विनोदानंद झा, कुमर जी अमीन सहित अन्य ग्रामीण, ब्रह्मशक्ति के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...