पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका का दहन कर लगाए भक्त प्रह्लाद के जयकारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुप नगर बेलोरी में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने होली के मौके पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर संासद संतोष कुशवाहा, जदयू नेता प्रताप सिंह, जिप उपाध्यक्ष छोटू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह में सांसद संतोष कुशवाहा होली में रंग-गुलाल उड़ाने या लगाने से परहेज कर रहे थे, लेकिन शुभेच्छ़ुओं व समर्थकों के आग्रह पर उन्होंने फूलों की होली खेलते हुए लोगों को बधाई दी।

सांसद कुशवाहा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर वे इस बार होली नहीं मनाए हैं। लेकिन, संजीव यादव के विशेष आग्रह पर वे इस समरोह में सम्मिलित हुए। संजीव यादव ने बताया कि होली आपसी सौहार्द्र व भाईचारे का पर्व है। वे समाज व अपने परिचित लोगों के मिलने-जुलने के लिए इस तरह का आयोजन किए हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद राजेन्द्र यादव, युवा नेता पंकज बिहारी, बबलू जी, संजय राय, सतीश साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

आज बिरज में होली रे रसिया पर झूमे लोग

बीकोठी| प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह होली मिलन समारोह एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया।प्रखंड क्षेत्र के सुखसेना स्थित अजय झा उर्फ मंटू झा के दरवाजे पर आयोजित होली मिलन समारोह सह होली संकृतन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जिसमें बाहर से आये कलाकारों के द्वारा संध्या काल से देर रात तक एक से बढ़कर एक होली, जोगीरा, भजन, गजल, मैथिली गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसमें लोक गायक कलाकार आगा मिश्र, मनोज राजा, कंचन प्रिया, विश्वंभर पाठक के कंठ से जब गीतों की रसधार बहने लगी तो मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। इन कलाकारों ने आज बिरज में होली रे रसिया...! बेदरदा बालमां आंखों डाला अबीर..! अंग से अंग लगाना..! धेन दरभंगा दोहरी अंगा...! आदि कर्णप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद तो कालिकांत उर्फ फुचन मिश्र, प्रकाश मिश्र, संतोष झा, फंटूश झा आदि ने एक से बढकर एक होली गीतों की झरी लगा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय मिश्र, भगवान झा, बिमल झा, नूनु ठाकुर, विनोद मिश्र,सचिधर झा का योगदान रहा।

बुनियादी विद्यालय में गुलाल और फूलों से खेली होली

रानीपतरा| पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में जिला परिषद सदस्य सह माकपा नेता राजीव कुमार सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा क्रांती देवी जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, मेयर सविता सिंह, लोजपा जिलाअध्यक्ष माधव सिंह, लोजपा के वरिष्ठ नेता शंकर झा बाबा व मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक एकता सद्भाव एवं भाईचारा का संदेश देते हैं। समारोह में शामिल लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप पुआ व सब्जी बांटा गया। गायक कलाकारों के द्वारा होली के मधुर गानों से माहौल को उत्साहित किया गया।जिसके लोगों ने खूब आनंद उठाये। वही होली मिलन समारोह के आयोजन को ले सबने राजीव सिंह के उद्देश्यों और प्रयासों की सराहना की। होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सुश्री अर्चना देव, जिला पार्षद विवेका यादव आिद उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज | बनमनखी

कोरोना वायरस के खौफ पर आस्था भाड़ी पड़ी। मसलन प्रसिद्ध नरसिंह अवतार स्थली पर सोमवार को हलिका दहन कार्यक्रम मे भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय स्तर पर आयोजन पर लगी रोक के कारण भक्त प्रह्लाद स्तंभ विकास ट्रस्ट ने निजी स्तर पर इस बार होलिका दहन किया। लिहाजा गीत-संगीत और अन्य तामझाम से लोग वंचित रहे।

प्रशासन की ओर से अचानक आयोजन पर लगी रोक के बाद ट्रस्ट ने परंपरा को कायम रखने के लिए आनन- फानन मे होलिका का पुतला, बैरिकेटिग तथा लाइटिंग आदि का इंतजाम किया। जैसे ही होलिका दहन का समय हुआ कि स्थल पर लगभग दस हजार की संख्या मे महिला तथा पुरुष श्रद्धालु स्थल पर उमड़़ पड़े। जैसे ही होलिका के बने विशाल पुतला मे आग लगी कि भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रह्लाद के जयकारे से स्थल गूंज उठा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नीतिन जायसवाल, सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह, भाजपा नेता अमितेश सिंह, रंजीत गुप्ता, अनिल चौधरी, संतोष चौरसिया, मंटू कुमार दास आदि कार्यक्रम मे गवाह बने। प्रशिक्षु आईपीएस प्रमोद कुमार, एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी ला एन्ड आर्डर का जायजा लेते रहे।

बनमनखी के सिकलीगढ़ में होलिका दहन को देखने उमड़ी लोगों की भीड़।

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव यादव के घर फूलों की होली खेलते सांसद संतोष कुशवाहा व जदयू नेता प्रताप सिंह।

प्रसिद्ध नरसिंह अवतार स्थली पर होलिका के पुतले में लगी आग।

सांसद ने नहीं मनाई होली, परिचित के समारोह में फूल उड़ाकर दी बधाई
खबरें और भी हैं...