पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिलशाद के पिता काे मिली चार लाख की सहायता राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के बोचगांव पंचायत में पिछले वर्ष एक बालक की सड़क पार करने के दौरान बाढ़ के पानी में बह जाने से डूब कर मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के पिता को प्रखंड कार्यालय में विधायक आफाक आलम के हाथों चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

बताया जाता है कि पिछले वर्ष दोपहर बोचगांव पंचायत के खरैया वार्ड 12 के निवासी सोहिब के पुत्र दिलशाद बाढ़ के समय में सड़क पर भरे बाढ़ का पानी को पार कर रहा था कि अचानक वे पानी के तेज बहाव में जा फंसा और उनकी डूबकर मौत हो गई थी। प्रखंड कार्यालय में आपदा अनुग्रह अनुदान राशि के तहत 4 लाख रुपए का सहायता राशि मृतक के पिता मो. सोहिब को प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक मो. आफाक आलम ने पिता से उक्त राशि का उपयोग सही कामों में करने की बात कहीं।

मृतक के पिता को सहायता राशि देते विधायक व अन्य
खबरें और भी हैं...