- Hindi News
- National
- Purnia News Discussion About The Three Day Province Session In The Meeting
बैठक में तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन को ले चर्चा
विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक रजनी चौक स्थित त्रिदेव विवाह भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख जवाहर झा ने की। पूर्णिया एवं अररिया से आए विहिप कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू और विभाग मंत्री विनोद लाठ ने संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन इस बार पूर्णिया में ही होगा।
जो 17 से 19 अप्रैल तक होगा। इसमें बजरंग दल के युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री झा ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार ये जिम्मेवारी पूर्णिया को दी है। विहिप अधिकारियों ने आगामी राम महोत्सव, संगठन विस्तार, गो सेवा के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कर सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से हर प्रखंड के सभी पंचायतों, गांवों तक संगठन विस्तार के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को पूर्णिया में बिहार का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का अधिवेशन होगा। 25 मार्च से 8 अप्रैल तक पूरे भारत वर्ष में श्रीराम महोत्सव मनाया जाएगा। 3 मई को विहिप जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अररिया जिले से आए अध्यक्ष शिव सुंदर भारती, मंत्री शुभम चौधरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, जवाहर झा, विभाग मंत्री विनोद कुमार लाठ, प्रांत सह मंत्री अमित मांझी, सीमांचल प्रभारी अमरनाथ सिंह, बबलू सहाय, समरेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में हिस्सा लेते संगठन के कार्यकर्ता।