पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Dm Will Appoint Voting Officers On March 18 For 10 Vacancies In Five Blocks

पांच प्रखंडों में 10 रिक्त पदाें के लिए 18 मार्च को होगा मतदान, प्रिजाइडिंग ऑफिसरों को डीएम ने किया नियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में पंचायत उप चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 18 मार्च को जिले के 5 प्रखंडों 10 रिक्त सीटों पर होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार 13 मार्च और सोमवार 16 मार्च को प्रिजाइडिंग ऑफिसर और पोलिंग पार्टी के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

पंचायत उप चुनाव को देखते हुए डीएम राहुल कुमार ने प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। डीएम ने डगरुआ में निर्वाचन क्षेत्र मकैली में आयोजित पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए अपर समाहर्ता मो. तरीक इकबाल को प्रेक्षक बनाया है। वहीं लखना और मोहनी पंचायत में सरपंच चुनाव को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. जावेद हसन अंसारी, बनमनखी में कोशिशरण देवोत्तर और पिपरा पंचायत में आयोजित सरपंच चुनाव के लिए सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहांगीर आलम और धमदाहा पूर्व के सरपंच चुनाव के लिए नगर आयुक्त विनोग कुमार सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

81 मतदान केंद्र पर होगा चुनाव, 324 कर्मी की होगी तैनाती, 3-3 पोलिंग पार्टी के सदस्य चयनित

जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में ग्राम कचहरी सरपंच के 5 पंचायत समिति सदस्य के 1, ग्राम कचहरी पद के 1 और वार्ड सदस्य के 3 पदों के लिए 18 मार्च को पंचायत उप चुनाव होना है। पंचायत उप चुनाव के लिए जिले के पांच प्रखंड में 81 मतदान केंद्र पर चुनाव करवाया जाएगा। इस बार पंचायत चुनाव ईवीएम के माध्यम से होना है। पंचायत उपचुनाव के लिए हरेक मतदान केंद्र के लिए 1-1 प्रिजाइडिंग ऑफिसर और 3-3 पोलिंग पार्टी सदस्यों का चयन कर लिया गया है। सभी चयनित कर्मियों को उनके प्रखंड मुख्यालय में ही 13 और 16 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 17 मार्च को सभी कर्मी निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

किस प्रखंड में किस-किस पद के लिए होना है चुनाव

सरपंच : {कसबा- लखना और मोहिनी { धमदाहा- धमदाहा पूर्व {बनमनखी- कोशीशरण देवोत्तर एयर पिपरा

पंचायत समिति सदस्य { डगरुआ - निर्वाचन क्षेत्र संख्या-23 मकैली

वार्ड सदस्य : डगरुआ -प्राथमिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-10 दुबैली { प्राथमिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-05 तेघरा { जलालगढ़- सरसौनी,वार्ड संख्या-11

पंच : डगरुआ- प्राथमिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-12 बुआरी

खबरें और भी हैं...