पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banmankhi News Driver Dies In Scorpio And Auto Collision Four Riders Injured

स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में चालक की हुई मौत, चार सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार से बाइक से घर लौटने के दौरान हुई थी दुर्घटना की शिकार

कचहरी बलुआ-चंपानगर सड़क पर हुए हादसे में चार यात्री हुए घायल

स्कार्पियो और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार यात्री घायल हो गए। घायलों में महिला तथा बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरसी थाना के कचहरी बलुआ-चंपानगर सड़क पर मंगलवार सुबह ग्यारह बजे के आसपास घटी।

भरगामा थाना के रघुनाथपुर गांव से सवार को लेकर ऑटो चंपानगर जा रही थी। कचहरी बलुआ पेट्रोल पम्प से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर मसूरिया की ओर से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जबकि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ऑटो चालक सभाष यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कार्पियो सवार भाग निकले। मौकेे पर पहुंची सरसी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जब्त कर लिया।

होली के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह घायल

रुपौली | होली के दिन मंगलवार को अलग -अलग सड़क हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज रुपौली रेफरल अस्पताल में किया गया तो कुछ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफ़र किया गया। कटिहार जिले के चांदपुर निवासी बाइक सवार मिथलेश कुमार ने रुपौली- पूर्णिया मुख्य सड़क पर दरगहा गांव मे दो बच्चे को ठोकर मार दी। इसमें रेशमी खातून और दुलारी बेगम बुरी तरह जख्मी हो गई। बाइक सवार मिथिलेश भी घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल रुपौली पहुंचाया।

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

पूर्णिया पूर्व| मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा बाजार से चांदीकठुआ गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर सोमवार को बाजार से बाइक से घर लौटने के क्रम में चांदीकठुआ गांव निवासी तनुकलाल साह की प|ी कलावती देवी (65) सड़क पर बने ब्रेकर के समीप गिरकर मौत हो गई। गिरने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक का पुत्र सुनील साह ने बताया कि मेरी मां अपने परिजनों के साथ बाइक पर बैठकर बाजार से घर वापस आ रही थी। चांदीकठुआ गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के समीप बाइक से नीचे गिर पड़ी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। स्थानीय युवा मनोज कुमार मोनू, प्रीतम कुमार, बंटी कुमार, अमित कुमार, उज्ज्वल कुमार ने बताया कि ग्रामीण सड़क पर अत्यधिक ब्रेकर देने के कारण बाइक चालक आए दिन दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

मृतका के घर पर उमड़ी महिलाओं की भीड़।

कचहरी बलुआ पेट्रोल पंप के पास हादसे के बाद जमा भीड़।

भर्ती बाइक सवार युवक।
खबरें और भी हैं...