पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amur News Exploitation Of Employed Teachers Due To Government39s Dual Policy This Time The Fight Across Saifur Rahman

सरकार की दोहरी नीति के कारण नियोजित शिक्षकों का शोषण, इस बार आर-पार की लड़ाई : सैफुर्र रहमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार शिक्षकों के आंदोलन को कमजोर न समझे

कसबा| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जारी नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के बाइसवें दिन सोमवार 9 मार्च को को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा सचिव के पुतले का नगर भ्रमण करवाने के बाद स्थानीय नेहरू चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान नियोजित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि शिक्षकों का आंदोलन अब और तेज होगा।

सरकार शिक्षकों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोर नहीं समझें, जब तक नियोजित शिक्षकों को सहायक शिक्षकों के समान वेतनमान दिया जाए, नियमित शिक्षकों की भांति सेवा शर्त लागू की जाए, राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए, पुरानी पेंशन पद्धति लागू की जाए, मृत शिक्षक के आश्रितों को बिना किसी शर्त के अनुकंपा पर बहाली करने तथा राज्य में हड़ताली शिक्षकों पर की गई विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई को वापस लिया नहीं लिया जाता है, यह हड़ताल जारी रहेगी। इस बार हम किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं है। सरकार अपनी हठधर्मिता से बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। इस अवसर पर सूचित कु पप्पू,गुलाम सरवर आलम, जिला सचिव दिलीप कुमार, संजीत कु भारती, पवन कु राय, अमित कुमार, नीरज नयन, नवीन रजक, सुमन कु रजक, मंसूर आलम, सत्यभामा कुमारी, पूनम कुमारी, शाहनवाज़ आलम, सुरेश कुमार शर्मा थे।

शिक्षकों के ऊपर सभी प्रकार की कार्रवाई हो वापस

भवानीपुर| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई भवानीपुर के बैनर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। समन्वय समिति राज्य इकाई के आह्वान पर सोमवार 9 मार्च को को होलिका दहन के दिन भवानीपुर प्रखंड के नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रखंड संयोजक राकेश पंडित के नेतृत्व में बलदेव उच्च विद्यालय के सामने चौराहा पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा बिहार सरकार एवं अपर मुख्य सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से शिक्षक डरने वाले नहीं है, जब तक नियमित शिक्षकों के भांति सभी प्रकार के लाभ मिलने तक एवं शिक्षकों के ऊपर सभी प्रकार की कार्रवाई वापस नहीं ले लेंगे तबतक हड़ताल जारी रहेगा। जिला सचिव विकास यदुवंशी ने कहा कि शिक्षकों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करना दुर्भाग्य है।राज्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने कहा बिहार के नियोजित शिक्षक 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस मौके पर प्रखंड सचिव मुकेश कुमार महाराणा, प्रखंड कोषाध्यक्ष आदित्य भारती, मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार कलाधर मंडल, संयुक्त सचिव प्रकाश किरण, अजय कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अरुण कुमार यादव थे।

कसबा के नेहरू चौक के पास पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक।

अमौर प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप विरोध प्रकट करते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...