होली मिलन समारोह में किसान हुए सम्मानित
पूर्णिया | बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशक कृषि सामग्री विक्रेता संघ के बैनर तले आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित की गईं। इसमें हास्य व्यंग कवि डाॅ परमेश्वर गाेयल उर्फ काका बिहारी, श्रीनगर प्रखंड के गढ़िया बलुआ के किसान मिट्टू कुमार यादव, काझा के किसान घनश्याम यादव, जलालगढ़ के मनोज सिंह, धमदाहा की करुणा देवी, महथौर के किसान नवीन कुमार, वीरपुर पोखरिया के किसान कमल पाल, बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, िबहार किसान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव, मो. जैनुद्दीन साहब, रुपौली प्रखंड के तीनटंगा गांव किसान विनोद कुमार मंडल, दमगारा के किसान नवीन चंद्र यादव आदि को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।