- Hindi News
- National
- Purnia News Fire In Sri Bala Ji Car Garage Caused Damage To Property Worth Lakhs
श्री बाला जी कार गैराज में लगी आग लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
शहर के गिरिजा चौक स्थित श्री बाला जी कार गैराज में शनिवार को देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण गैराज में रखे कई गाड़ियों के पार्ट्स के साथ गाड़ियों के कागजात जलकर राख हो गए। घटना रात 9 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों और एसएसबी के जवानों ने लगभग 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित गैराज संचालक आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि रोज की तरह रात 9 बजे से आस-पास वाह अपने गैराज को बंद कर घर जा रहे थे। गैराज के बाहर उनका स्टाफ मो. फैयाज था। थाना चौक पहुंचने के बाद उन्हें याद आया कि उनका जैकेट गैराज में ही छूट गया है। वह अपने गैराज वापस लौटे। गैराज पर आते ही उन्होंने देखा कि गैराज से आग की लपट उठ रही है। आग गाड़ियों के पार्ट्स के साथ-साथ वहां रहे गोदरेज में भी पकड़ चुकी थी। इसके बाद उन्होंने शोर
मचाना शुरू किया। आग लगने की खबर मिलते ही सामने एसएसबी कैंप के जवान भी दौड़कर पहुंचे। गैराज में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशामालय प्रभारी आरके यादव ने एक बड़ी गाड़ी और 2 छोटी गाड़ी को रवाना किया। अग्निशमन विभाग के कर्मी प्रधान चालाक मनोज कुमार साह, गौरीशंकर, श्री प्रसादम प्रमोद कुमार, तरुण कुमार दयानन्द मंडल, विनोद कुमारम राजकुमार, संजीत कुमार, प्रमोद चौधरी और मुकेश कुमार ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
गैराज संचालक ने बताया कि अलमारी में सभी गाड़ी के कागजात के साथ-साथ अन्य जरूरी कागज रखा हुआ था। सभी कागजात जल कर राख हो गए। साथ ही साथ लाखों रुपए मूल्य के मोटर्स पार्ट्स का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सही समय पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों के पहुंच जाने और एसएसबी जवान के कारण से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
गिरिजा चौक स्थित श्री बाला जी कार गैराज में आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी।