पांच प्रत्याशी होंगे निर्विरोध निर्वाचित
अमौर प्रखंड में वार्ड सदस्य पद के 2 व पंच पद के एक निर्विरोध
अमौर | अमौर व बैसा प्रखंड में पंचायत उपनिर्वाचन में वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद से पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। अमौर बीडीओ रघुनंदन आनंद ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 सितंबर 2019 तक के त्रिस्तरीय पंचायत/ग्राम कचहरी के कतिपय कारणों से मृत्यु, त्यागपत्र या अन्य किसी कारणों से रिक्त पदों पर 18 मार्च 2020 को मतदान संपन्न कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
अमौर प्रखंड में दो ग्राम पंचायत सदस्य एवं दो ग्राम कचहरी पंच के पद रिक्त पर नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें अधांग पंचायत के वार्ड नंबर 12 में अनारक्षित महिला कोटी से वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार महरूबा पति मो अकमल, बंगरा मेहंदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में अनारक्षित महिला कोटि से वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार दिलआरा बेगम पति मो सनोवर, झौवारी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में अनारक्षित अन्य कोटि से ग्राम कचहरी पंच के उम्मीदवार मो शाहजहां पिता मो सलीमउद्दीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में ग्राम कचहरी पंच के रिक्त पद पर किसी उम्मीदवार ने नाम निर्देश पत्र दाखिल नहीं किया है।