पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Five Lakh Theft Including Cash Of 150 Lakh From Professor39s House In Maghi Colony

माघी कॉलोनी में प्रोफेसर के घर से 1.50 लाख नकद समेत पांच लाख की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में बढ़ रही चोरी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दुर्गाबाड़ी सतीनाथ भादुड़ी लेन स्थित इंजीनियर फूलेश्वर रजक के बंद घर में हुई चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि अपराधियों ने माघी कॉलोनी छठ पोखर निवासी प्रोफेसर मीना कुमारी के बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए नकद सहित पांच लाख की चोरी कर चंपत हो गया।

गृहस्वामी मीना कुमारी को घर में हुई चोरी की जानकारी गुरुवार को तब चली जब वह सुखसेना गांव से जरूरी कागजात व घर में रखे रुपए पैसे के लिए छठ पोखर माघी कॉलोनी आई थी। गृहस्वामी ने बताया कि 7 मार्च की सुबह उनके पति विशेश्वर मंडल की हर्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे अपनी पति के पार्थिव शरीर के साथ घर के सभी पैतृक घर सुखसेना चली गई थी। जब 12 मार्च को अपनी बहन आदि परिजनों के साथ माघी कॉलोनी स्थित घर पहुंची और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा की एलसीडी टीवी नहीं है। उसके बाद तीन कमरे का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान घर में बिखरा पड़ा था। चोरों ने ट्रंक में रखे ब्रिफकेस का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 50 हजार नकद सहित लगभग 5 लाख के सोने व चांदी के जेवरातों की चोरी कर फरार हो गया। गसहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी का लिखित आवेदन दिया गया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

चोरी के बाद घर को देखतीं पीड़िता।
खबरें और भी हैं...