पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूर्ति चोरी में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश कर अविलंब हो गिरफ्तारी : विहिप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीरामजानकी गोकुलसिंह ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की बेशकीमती तीन मूर्तियों की चोरी की घटना पर विहिप ने दु:ख व्यक्त किया है और पुलिस प्रशासन से चोरी हुई मूर्ति की बरामदगी की मांग की है। विहिप के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह 6 बजे ठाकुरबाड़ी के महंत संत मुरारी दास त्यागी जो न्यास के सचिव भी हैं,ने फोन पर दी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस से इसमें संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश कर अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। विहिप का मानना है कि धीरे-धीरे जिले के सभी मंदिरों से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां गायब होती जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे रैकेट का पता लगाकर कार्रवाई करें ताकि धार्मिक आस्था का केंद्र मठ, मंदिर सुरक्षित रहे। श्री पोद्दार ने लोगों से जांच में सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कुछ असामाजिक तत्व महंत संत मुरारी दास के खिलाफ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर लोगों को भड़का रहे थे,जो ठीक नहीं है।

पवन कुमार पोद्दार।
खबरें और भी हैं...