- Hindi News
- National
- Purnia News Girlfriend Reached Dholbajja From Jalandhar In Search Of Lover Police Sent Mohanpur Op
प्रेमी को खोजते जालंधर से ढोलबज्जा पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने मोहनपुर ओपी भेजा
रुपौली | प्यार में धोखा खाई एक युवती अपने प्रेमी युगल को जलंधर से ढूंढते हुए गुरुवार की शाम ढोलबज्जा थाना पहुंच गई। थाने में आकर युवती ने अपनी प्रेम प्रसंग की सारी कहानी पुलिस को बताई। युवती ने बताई की वह ढोलबज्जा थाना के लक्ष्मीनियां निवासी सुमन कुमार मंडल से प्रेम करती है। युवक जब जलंधर कमाने गया था तो वहीं दोनों में प्रेम हो गया था। दोनों ने चुपके से शादी भी रचा लिया थी। लेकिन लड़का ने लड़की को प्यार में धोखा देकर बिना बताए जालंधर से चुपके से फरार हो गया। लड़का ने लड़की को गांव का नाम तो सही बताया लेकिन थाना और जिला का नाम गलत बता कर भटकाने का प्रयास किया। इसका खामियाजा पीड़ित लड़की को भुगतना पड़ा।.देर शाम तक युवती को सीमा विवाद को लेकर पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही थी। ज्ञात हो कि युवक का घर लक्ष्मीनिया तीन जिले भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। जिस करण पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही थी।ढोलबज्जा थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद रमन ने बताया कि युवक का घर मोहनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है। जिस कारण लड़की को पुलिस अभिरक्षा में मोहनपुर थाना भेजा जा रहा है।