अतिथि शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं, आक्रोश
पूर्णिया | पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की अकुशलता से शिक्षक परेशान हैं। होली में अतिथि शिक्षकों को वेतन का भुगतान बिहार सरकार से प्राप्त आवंटन के बावजूद विगत छह माह से नहीं किया गया है। जो कि सेवा शर्तों का उल्लंघन है। साथ ही अमानवीय भी है। आरएल कॉलेज, माधवनगर के शिक्षकों को लगभग एक वर्ष से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में विवि प्रशासन की संवेदनहीनता दिखती है। शिक्षक संघ के सदस्यों ने इसका विरोध किया है।