धार्मिक सौहार्द्र के साथ मनाई होली
अमौर एवं रौटा थाना क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द के साथ उमंग का त्योहार होली सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और घर-घर में लजीज पकवानों से अतिथियों का सत्कार किया गया। क्षेत्र के प्रायः सभी गांवों में लोग ढोल बाजा, नाच गाने और होली के मस्ती भरे गीतों के साथ होली की टोली निकाली गई। जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और सभी समुदाय लोगों ने भाग लेकर एक दूसरे को रंग-अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी और साम्प्रदायिक सद्भाव की परिपाटी निभाई। होली के अवसर पर क्षेत्र में नए-नए परिधानों में सजे-धजे रंग गुलाल से सने बच्चे सबसे अधिक उत्साहित नजर आ रहे थे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जहां कड़ी चौकसी बरती गई।