महावीर मंदिर में होली मिलन समारोह, दी शुभकामनाएं
होली के मौके पर मधुबनी बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के मौके पर बड़ी संख्या मंे श्रद्धालु इकट्ठे हुए और महाआरती में भाग लिया। महाआरती के बाद महावीर मंदिर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर महादेव केसरी,अधिवक्ता उदय केसरी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,मृत्युंजय तंबोली,दीनानाथ केसरी, रतन केसरी, डा.मनोज केसरी, अजय चौरसिया,विजय केसरी,सुधीर केसरी, दिनकर चौधरी, सुनील साह,राजू तम्बोली, राजेश केसरी, शंकर तम्बोली आदि उपस्थित थे।
रंग और गुलाल उड़ाकर मनाई होली, दी बधाई
डगरुआ| प्रखंड क्षेत्र में होली धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। होली के दिन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में सुबह आठ बज से रंगों का त्योहार शुरू हुआ। दोपहर तक जमकर रंग व गुलाल के साथ बच्चे, बूढ़े व जवान अपने टोली के साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आए। शाम को लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाये व पकवान का लुफ्त उठाया। ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर के बाद से होली शुरू हुई।.बताते चलें कि लोग ढ़ोल, झाल व मजीरों के साथ गांव को देव स्थलों का भ्रमण किये।युवक एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ कर होली की खुशी का इजहार कर रहे थे। इस दौरान, कन्हरिया, बेलगच्छी, मकैली, चांपी, बभनी रामपुर हरखेली, आदि जगहों पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।