कोरोना को लेकर 31 मार्च तक कस्तूरबा में हुई छुट्टी
जिले में संचालित सभी विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय(टाईप I, III व IV) व विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र को 31 मार्च तक कि लिए बंद कर दिया गया है। इसके लिए डीईओ श्याम बाबू राम ने चिट्ठी जारी कर आदेश दिया है। चिट्ठी में बताया गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश दिया है। साथ यह भी निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक एवं कर्मी अपने-अपने विद्यालय, संस्थान में सामान्य दिनों की तरह उपस्थित रहेंगे।
प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र 31 मार्च तक बंद
पूर्णिया | कोरोना वायरस से संक्रमण के बचाव के निमित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र कार्य को बंद कर दिया गया है। केंद्र के सहायक श्रीनिवास गौतम ने जानकारी दी कि केंद्र को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिहार से भी आदेश जारी की गई है। इसके आलोक में केंद्र को बंद किया गया है।