पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News How Will Fight The Corona Virus Fight Doctors Of Sadar Hospital Are Not Getting Masks

कोरोना वायरस से कैसे लड़ेंगे लड़ाई, सदर अस्पताल के डॉक्टरों को नहीं मिल रहा मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे देश में अलर्ट है, वहीं सदर अस्पताल में डॉक्टर व अन्य चिकित्साकर्मियों को मास्क भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में गुस्सा देखा जा रहा है। सदर अस्पताल के कई डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे गंभीर मामले में लापरवाही बरतना समझ से परे है। इसके लिए जिम्मेवार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सदर अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है लेकिन चिकित्सकों के लिए मास्क तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। चिकित्सक कैसे बिना मास्क के इलाज कर पाएंगे। सदर अस्पताल के कई चिकित्सकों ने बताया कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों को मास्क उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मास्क नहीं मिलने पर मोतिहारी के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल में इलाज ठप कर दिया है,जिससे वहां मरीजों के इलाज में दिक्कत हुई। ऐसा न हो कि वही स्थिति यहां भी उत्पन्न हो जाय। पूर्णिया के चिकित्सक भी अस्पताल में इलाज ठप करने के मूड में हैं। ज्ञात हो कि नेपाल बॉर्डर से सटा जोगबनी का क्षेत्र है। यहां से अररिया जिले के बड़ी संख्या में मरीज पूर्णिया सदर अस्पताल इलाज के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स बिना मास्क के मरीजों का इलाज कैसे कर पाएंगे।

सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर शिम्पी चौधरी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति से इमरजेंसी के लिए मात्र 15 (एन-95) मास्क उपलब्ध कराया गया है। जबकि,500 डिस्पोजल मास्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए एन- 95 मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी में 15 मास्क रखा गया है।

स्थगित हुआ तीन दिवसीय सत्संग

चंपानगर | कोहवारा पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर चंपानगर के प्रांगण में मथुरा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री के सानिध्य में 15 से 17 मार्च तक सत्संग ज्ञान यज्ञ के आयोजन पर कोरोना वायरस के फैलने के भावी प्रभाव को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चंपानगर ओपी पुलिस ने 14 मार्च को रोक लगा दी है। आयोजकों द्वारा त्रिदिवसीय ज्ञान यज्ञ के लिए 14 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। अचानक सत्संग ज्ञान यज्ञ के आयोजन पर रोक लगने से करीब 1 लाख रुपये से अधिक राशि से हुए खर्चों पर भारी क्षति हुई हैं। उक्त जानकारी आयोजक कमेटी के सदस्यों ने दी। सत्संग के रोक लगने से क्षेत्रों में ज्ञान अर्जन के लिए आस लगाए श्रद्वालु भक्तों के बीच निराशा छा गई हैं। क्षेत्र के लोगों ने आयोजक कमिटी के सदस्यों से जल्द ही आरंभ करवाने की गुहार लगाई है।

कोरोना के कारण टला पोषण पखवाड़ा

पूर्णिया | कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का असर पोषण पखवाड़ा पर भी पड़ा है। जारी दिशा-निर्देश के बाद पोषण पखवाड़ा का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। जिला आईसीडीएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद पोषण पखवाड़ा में आयोजित गतिविधियों में मास गेदरिंग की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस शोभा सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा था। कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित पखवाड़ा के दौरान जन समूह को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। अभियान के दौरान पोषण रैली, पोषण सेमीनार समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ था।

क्रिकेट प्रतियोगिता व कैंप अगले आदेश स्थगित

पूर्णिया | बिहार सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अंतर्गत कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता एवं कैंप को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। उक्त जानकारी पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन राजेश बैठा ने दी। उन्होंने सभी से आग्रह है कि कोरोना वायरस से बचाव के जो भी दिशा-निर्देश और सुझाव केंद्र सरकार या बिहार सरकार के द्वारा निर्गत किए जा रहे हैं, उस पर अमल कर अपने आप को सुरक्षित रखें।

सात दिनों तक बंदियों से नहीं मिल पाएंगे मुलाकाती

पूर्णिया | कोरोना वायसर को लेकर सेंट्रल जेल प्रशासन एक सप्ताह के लिए जेल में बंद बंदियों से परिजनों की मुलाकात को बंद कर दिया है। कोरोना वायसर को लेकर सेंट्रल जेल प्रशासन अलर्ट है। पूर्णिया केंद्रीय कारा अधीक्षक ई. जितेंद्र कुमार ने बताया कि कारा में बंद सभी बंदी को साबुन, डिटॉल आदि उपलब्ध कराया गया है। कारा अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि बंदियों के लिए पूर्णिया केन्द्रीय कारा में ही मास्क बनवाया जा रहा है। मास्क बनने के बाद जेल के सभी बंदियों के बीच बांटा जायेगा। इसके अलावे सभी बंदियों को रोज इस वायरस से बचने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कारा में बंद सभी बंदी को मास्क पहनने एवं सेनेटाइजर से हाथ धोने के लिये जागरूक किया जा रहा है। बिहार में मास्क की उपलब्धता नहीं होने के कारण केंद्रीय कारा प्रशासन द्वारा पूर्णिया केन्द्रीय कारा में ही बंदियों द्वारा मास्क बनवाया जा रहा है। पहले लॉट में 500 मास्क बनाने का ऑडर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर एक सप्ताह के लिए बंदियों को परिजनों से मुलाकात बंद कर दिया गया है। क्योंकि जो भी परिजन मिलने आते है कोई भी मास्क पहनकर नही आते है। जिससे केंद्रीय कारा प्रशासन को ज्यादा ऐहतियात बरतना पड़ रहा है।

जिला स्वास्थ्य समिति ने इमरजेंसी के लिए अस्पताल को उपलब्ध कराया है महज 15 मास्क


पूर्णिया केंद्रीय कारा।
खबरें और भी हैं...