पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News If The Information Is Not Stopped At Purnia Court Station Rail Stop Movement Will Start From April 19

पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर जानकी नहीं रुकी तो 19 अप्रैल से शुरू होगा रेल रोको आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोर्ट स्टेशन में किसी भी एक्सप्रेस के नहीं रुकने से यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पर रहा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन को इस बावत कई बार जानकारी देकर जानकी एक्स्प्रेस रोकने की मांग की गई अौर रेलवे अधिकारियों ने कई आश्वासन भी दिए। किंतु इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

वरीय नागरिक समिति पूर्णिया प्रमंडल के अध्यक्ष केशव कुमार गिरि ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि अगर कोर्ट स्टेशन में जानकी एक्सप्रेस नहीं रुकी, तो 19 अप्रेल से तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन शुरु किया जाएगा। साथ उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि आंदोलन में अगर कोई क्षति का जिम्मवार रेलवे प्रशासन ही होगा। कोर्ट स्टेशन में पूर्व से हो रही जानकी के पुन ठहराव, जनसेवा को कोर्ट स्टेशन से खुलने, वैशाली अथवा राजरानी को सहरसा से विस्तारित कर पूर्णिया जंक्शन से खोलने की मांग भी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कोर्ट स्टेशन को टर्मिनल स्टेसन घोषित करने की मांग भी उनके द्वारा किया गया है। यात्री विश्रामालय का निर्माण, वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग काउंटर निर्माण, ऊपरी पैदल पुल, शौचालय को 31 मार्च तक चालू करने, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था मार्च तक करने की मांग की है। वरीय नागरिकों द्वारा 2019 से लेकर अबतक तीन बार मांग पत्र समर्पित करने पर भी अबत कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान कई डीआरएम बदल गए लेकिन किसी ने भी कोर्ट स्टेशन की स्थिती को सही करने का प्रयास नही किया।

कोर्ट स्टेशन में नही ताे शौचालय है, ना यूरेनल अाैर नहीं शुद्ध पेयजल की कोई व्यस्था ही है। उन्होंने यह भी बताया कि कई वर्षों प्रतीक्षालय में खराब बिजली के बोर्ड तक ठीक नहीं किया जा सका है। रेल प्रशासन की चुप्पी एवं आश्वासन का कार्यान्वयन नही होने पर 19 से 21 अप्रैल तक लगातार रेल रोको अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...