पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kasba News In The Last Nine Years Roads Have Been Spread In The Kasba Assembly Aafak

पिछले नौ वर्षों में कसबा विधानसभा में सड़कों का बिछा है जाल : आफाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसबा विधायक मो. आफाक आलम ने शुक्रवार को प्रखंड के सधुवैली एवं गुरही पंचायत में शीर्ष-3054 एमआर योजनांतर्गत तीन अलग-अलग सड़कों का शिलान्यास किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि कसबा के विकास पर इसके पूर्व किसी विधायक ने ध्यान नहीं दिया। पिछले नौ वर्षों में कसबा विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सभी सम्पर्क पथ को गांव से सीधे मुख्य सड़क से जोड़कर मुख्यालय तक यातायात को सुगम बनाया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि लगातार तीन बार मुझे विधानसभा पहुंचा कर इतिहास रचने का काम सभी जाति व समुदाय के लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के शासन काल में हर वर्गों का ख्याल रखा जाता था। अभी हालात ऐसे बन गये है कि गरीब वर्ग परेशान है। विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है। विद्यालयों में ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं हो पाता है। इस दिशा में राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की समस्या पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। वहीं अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मो. सताउर रहमान ने किया। विधायक ने धनखनियां घाट से बथना चौक तक, इसके बाद तेतरी बाड़ी से मथौर कमलपुर एवं धनखनियां से लागन कमनपुर पथ का शिलान्यास किये। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के असद रजा, बनैली मुखिया मो. नसीम, मो. इब्राहिम,मो. खुर्शीद, मो. शालिक आलम आदि कई लोग उपस्थित थे।

शिलान्यास करते कसबा विधायक व मौके पर उपस्थित अन्य।
खबरें और भी हैं...