- Hindi News
- National
- Bhawanipur News Indecent Songs Child Marriages And Foot March Against Dowry
अश्लील गानाें, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ पैदल मार्च
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में अश्लील भोजपुरी गाना, एवं बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कृतियों को लेकर श्रीपुर युवा संघ के द्वारा पैदल मार्च निकाला गया।
पंचायत के मुखिया अखिलेश प्रसाद साह की अध्यक्षता में निकाली गई पैदल यात्रा में श्रीपुर युवा संघ के सभी सदस्य शामिल हुए। युवा संघ श्रीपुर के सदस्यों ने बताया कि गांव में अश्लील गीत से समाज में बढ़ रही कुरीति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पैदल यात्रा के दौरान युवाओं ने लोगों से अश्लील गानों का बहिष्कार करने के साथ-साथ बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने की भी बात कही।इस अवसर पर रूपेश कुमार, विमल कुमार, विजय कुमार, गोपाल कुमार, मनीष कुमार, मंजीत कुमार, अमित कुमार, पप्पू कुमार, नंदन कुमार, गोल्डन कुमार, आनंद कुमार, पप्पू कुमार, छोटू कुमार, पिंटू कुमार, दिनेश कुमार तूफानी सिंह, आशीष कुमार, भानु कुमार समेत अन्य लोग
शामिल थे।
श्रीपुर पंचायत में कृतियों को लेकर निकली गई पैदल मार्च में शामिल लोग।