महिलाओं को कैंसर से बचाव की दी जानकारी
महिला दिवस के अवसर पर फॉक्सी की गाइनी सोसाइटी के पूर्णिया चेप्टर के तत्वावधान में 48 वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैंप में महिलाओं को स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के बारे महिलाओं को जागरूक किया। कैंप में रह रही महिला बल व जवानों की प|ी की जांच भी की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एचडब्ल्यूडब्ल्यूए की चीफ पर्सन रामा टोउटम उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑफ गाइनी सोसाइटी की अध्यक्ष विभा झा ने की। मंच संचालन गाइनी सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने किया। डाॅ विभा झा ने चीफ पर्सन रामा टोउटम को बुके देकर स्वागत किया। सोसाइटी की सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने 48 बीएन आईटीबीपी के डॉ भूटिया को बुके देकर स्वागत किया। डाॅ. अनुराधा सिन्हा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे देश में 252 केंद्रों में एक साथ मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। डाॅ. विभा झा ने बताया कि स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है। दुनिया भर में महिलाओं में निदान किए गए सभी नए कैंसर मामलों में से 4 में से एक स्तन कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर के अनुमानित नए मामलों में देश में 2017 में 68 हजार मौतों के साथ 96,922 नए मामलों की एक बड़ी संख्या के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
वैश्विक बोझ का लगभग छठा हिस्सा भारत में है। जैसा कि हम जानते हैं कि उनमें से अधिकांश प्रजनन आयु वर्ग में हैं। सोसाइटी की सचिव डॉ अनुराधा सिन्हा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए समय समय पर स्क्रीनिंग करवाना चाहिए। 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए डब्ल्यूएचओ और एफआईजीओ के आह्वान को आगे ले जाना स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के रूप में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को फॉक्सी के दिशा निर्देश पर 48 बीएन आईटीबीपी महिला पुलिस बल और स्टाफ के परिजनों के लिए गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजन किया गया। डाॅ अंजू करन, डाॅ आशा सिंह, डाॅ जी बैक, डाॅ पूनम प्रभा, डाॅ पूनम रमण, कोषाध्यक्ष रीमा सरकार, डाॅ प्रेरणा, डाॅ रूचि, चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रेरणा, पैथलोजिस्ट डाॅ निखत आरा की अहम भूमिका रही।
महिला दिवस पर गाइनो सोसाइटी की सदस्य बैठक में शामिल।