पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamdaha News Information Will Be Given To Protect You From Corona By Miking In Rupauli

रुपौली में माइकिंग कर कोरोना से बचाव की दी जाएगी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार के जारी निर्देश पर प्रशासनिक महकमा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर तैयारी में जुट गया है। धमदाहा एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, डीएसपी प्रेमसागर और बीडीओ पंकज कुमार रुपौली रेफरल अस्पताल पहुंच सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनुपम भारती को अस्पताल परिसर को साफ रखे साथ ही जलजमाव की निकासी व्यवस्था कराने की हिदायत दी। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल के सभी वार्ड और परिसर में लगातार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित कराने को कहा। एसडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि पूरे प्रखंड में गांव-गांव माइकिंग करवा कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दें। आमवाम में हाथ-साफ करने और मास्क लगाने के लिए एक जनजागृति लाएं। साथ ही आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड की प्रगति का भी एसडीओ ने जायजा लिया। इसमें कम प्रगति देख एसडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनुपम भारती को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द एक मुहिम चलकर गोल्डन कार्ड से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ें। इससे गरीब रोगियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का लाभ ससमय मिल सके।

खबरें और भी हैं...