- Hindi News
- National
- Kasba News Instructions To Take Precaution Against Young Man Who Came From Delhi
दिल्ली से आए युवक की जांच एहतियात बरतने की हिदायत
कसबा में दिल्ली से शुक्रवार को अपने गांव आए एक युवक को सर्दी-खांसी होने पर उसकी गहन जांच की गई। उसमें कोरोना वायरस का लक्षण तो नहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरे अलर्ट मोड में आ गया। हालांकि प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा में शनिवार को उसकी जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि कसबा के एक गांव का युवक (30 वर्ष) दिल्ली से अपने घर आया था। लगातार हो रही खांसी व बुखार की शिकायत पर उसकी प्रारंभिक जांच की गई। इसमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। फिर भी उसे पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। 14 दिनों तक उसे घर पर ही रखकर उसकी उचित देखभाल की जाएगी। उसे मास्क लगाकर घर में ही रहने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
जांच के लिए भेजी टीम : सीएस
यह अफवाह है। सूचना मिलते ही जिले से टीम भेजी गई है। अगर किसी भी तरह की बात होगी तो उनको तुरंत भागलपुर भेजा जाएगा। लेकिन,अभी तक कोरोना वायरस होने की पुष्टि नहीं हुई है। हमलोग पूरी तरह से अलर्ट है।
डॉ. मधुसूदन प्रसाद, सीएस, पूर्णिया