पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamdaha News Insurance Reached Deceased Abhishek39s House Family Members Tied Up

मृतक अभिषेक के घर पहुंची बीमा, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंत्री ने एसडीओ व सीओ को अविलंब सहायता राशि देने का दिया निर्देश

गन्ना मंत्री बीमा भारती मृतक अभिषेक कुमार के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। बताते चले कि गत मंगलवार को भौवा परबल गांव के सुधाकर ठाकुर का 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक की मौत कारी कोसी नदी में डूबने से हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को गन्ना मंत्री बीमा भारती भौवा परबल गांव पहुंची थी। मंत्री के पहुंचते ही मृतक की मां आरती देवी मंत्री के फफक कर रोने लगी तो बहन आकांक्षा बदहवास होकर सीने से लिपट गई। अभिषेक के परिजनों के ह्रदय विदारक चीख से मंत्री बीमा भारती के गमगीन दिखी। मंत्री ने मृतक अभिषेक की मां और उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए घटना की जानकारी ली। मंत्री बीमा भारती ने अभिषेक के मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा वह दुख की इस घड़ी में मृतक के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मौके पर ही उन्होंने धमदाहा एसडीओ के साथ-साथ रुपौली सीओ को फोन कर अविलंब मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।

अभिषेक की मां को ढांढस बंधाती गन्ना मंत्री बीमा भारती।
खबरें और भी हैं...