- Hindi News
- National
- Amur News It Is Important To Make People Aware To Remove The Fear Spreading Due To Corona Virus Bdo
कोरोना वायरस के कारण फैल रहे भय को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी : बीडीओ
प्रखंड मुख्यालय में कोरोना वायरस जागरूकता को लेकर एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ रघुनंदन आनंद ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र में फैल रहे भय के माहौल को दूर करने के लिए लोगों को जागरूकता करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार इस वायरस से निपटने के लिए मुस्तैद है।
बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एहतमामुल हक ने कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रमण बीमारी है जो मानव में सर्दी जुकाम से संबंधित बीमारी का संक्रमण करता है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निमोनिया गंभीर रूप धारण कर लेता है और गुर्दा खराब हो जाता है जिसके कारण मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। यह वायरस लोगों को गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं, आमतौर पर श्वसन तंत्र की बीमारी के साथ या एक आम सर्दी के समान। कोरोना वायरस जानवरों के साथ मानव संपर्क से फैल सकता है। वहीं सीओ अनुज कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस बचने के लिए ऐहतियात बरतना आवश्यक है। इसमें बीमार लोगों से दूर रह कर संक्रमण के अपने जोखिम को कम कर सकते हैं। वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सीओ ने कहा कि 20 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचने को कहा है। यदि आप बीमार हैं, तो घर पर रहें और भीड़ से बचें व दूसरों से संपर्क न करें। जब आप खांसते या छींकते हैं, तो अपने मुंह और नाक को ढक लें और आपके द्वारा स्पर्श की जाने वाली वस्तुओं और सतहों को कीटाणुरहित कर दें। बैठक में सीडीपीओ फिरदोष शेख ने कहा वायरस से लड़ने का उपाय जागरूकता ही है। हमें खुद भी जागरूक रहना है और दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि अबरार आलम, डॉ. संदेश कुमार, डॉ. मो. तारीक, बीएचएम सुधांशु शेखर झा, बीएमसी मुकेश कुमार कर्ण, एएनएम रूपम कुमारी एवं केयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप कोरोना वायरस पर विचार प्रकट किया।