- Hindi News
- National
- Purnia News Jdu Leaders Will Hold Party39s Flag At Rlsp District Conference On 17th Upendra Will Come
17 को रालोसपा के जिला सम्मेलन में पार्टी का झंडा थामेंगे जदयू के नेता, आएंगे उपेंद्र
रालोसपा 17 को कलाभवन में भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के बहाने पार्टी जिले की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाली है। रालोसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने बताया कि इस जिला सम्मेलन में जदयू के कई वरीय नेता पार्टी का झंडा थामेंगे। श्री कुशवाहा ने बताया कि जदयू समेत अन्य पार्टी के कई नेता मेरे सम्पर्क में हैं। जिला सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा उद्घाटनकर्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। इधर, इस निमित्त गुरुवार को चित्रवाणी उत्सव भवन में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी व जदयू से इस्तीफा देने वाले प्रमुख साथियों की संयुक्त रूप से एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
जिला सम्मेलन सह मिलन समारोह में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का जिला सम्मेलन सह मिलन समारोह मंगलवार को 11 बजे दिन से कला भवन पूर्णिया में होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से रालोसपा के प्रदेश महासचिव नीरज मेहता,योगेश्वर सिंह,वरिष्ठ नेता कैलाश सिंह कुशवाहा, निरंजन सिंह कुशवाहा,युवा रालोसपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुमार व जदयू से इस्तीफा देने वाले प्रमुख साथियों में अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, उदय राय, रंजीत सिन्हा, संतोष राय, दिलीप दास, शंकर तंबोली, प्रेम कुशवाहा मौजूद थे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला के सभी प्रखंड, पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक करते रालोसपा व जदयू से इस्तीफा देने वाले नेता।