पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Khushki Bagh39s Young Man Dies In An Accident Near Sarsi While Visiting His In Laws

ससुराल जाने के दौरान सरसी के समीप हादसे में खुश्कीबाग के युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद मातम में बदला पर्व का उत्साह

होली के दिन सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग घोषपाड़ा निवासी राजीव कुमार साह उर्फ बौआ (32) की सड़क हादसे में सरसी के पास मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से सहरसा ससुराल जा रहा था कि पीछे से स्पीड में आ रहे ट्रक के कारण अनियंत्रित होकर बाइक लेकर एक पेड़ से टकरा गया।

टकराने के कारण उसके सिंर में काफी चोटें आई और वह वहीं बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इधर,सूचना मिलते ही खुश्कीबाग से भी परिजन सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को लाश का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर पहुंचे पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की शाम चार बजे की है। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया।

बेकाबू बस ने पूर्णिया के बाइक सवार युवक को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

रंगरा| एनएच-31 पर मदरौनी चौक के समीप बुधवार दोपहर 3 बजे पूर्णिया से बेगूसराय जा रहे एक बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के कोचली बरसोनी हाट निवासी अमित राज यादव के पुत्र छोटू कुमार राज (27) के रूप में की गई है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने चापर टीओपी के पास पकड़ लिया। चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। युवक के परिजनों ने बताया कि वह बेगूसराय जिले के बलिया स्थित एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता था। होली की छुट्टी में घर आया हुआ था। बुधवार को वह बाइक से बेगूसराय जा रहा था।

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत

पूणिया| शहर के लाइन बाजार में एक ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाड़ीहाट नया टोला निवासी प्रभाकर पासवान की मौत हो गई। घटना 9 मार्च की सुबह तब हुई, जब वह साइकिल से लाइन बाजार में किसी के यहां गैस का बकाया रुपए कलेक्शन करने गया था। मृतक के भाई दिवाकर पासवान ने केहाट थाने में ट्रैक्टर ड्राइवर गोविंद ऋषि एवं ट्रैक्टर मालिक पर मामला दर्ज कराया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई एक गैस एजेंसी में ठेले पर गैस ढोने का काम करता था। घटना दिन के 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटी व एक बेटा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

खबरें और भी हैं...