पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amur News Landing On The Mirpur Mahasel Road It Was Difficult To Get Around

मीरपुर-महसेल सड़क पर गड्‌ढे, आना-जाना हुआ मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैसा प्रखंड के नंदनिया पंचायत से गुजरने वाली मीरपुर-महसेल मार्ग वर्षों से उद्धारक की बाट जोह रहा है। इस मार्ग में जगह जगह गड्ढे व कच्ची लीक से बने सड़कों पर बरसात के दिनों में जलजमाव व कीचड़ से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीण मो. गुलाम रब्बानी, मो. महबूब, मो. इजहार कहते हैं कि आजादी के बाद से देखते-देखते आंखें पथरा गई है पर इस सड़क को उद्धारक नहीं मिला। क्षेत्रीय विधायक, सांसद एवं प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं किंतु अब तक इस सड़क निर्माण की दिशा किसी प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी ने कोई पहल नहीं की है जबकि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कई दिग्गज नेताओं ने की है इसके बावजूद यह सड़क उपेक्षित है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि व प्रशासन की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण यह सड़क आज भी बदहाल है। ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो यहां की जनता रोड नहीं तो वोट नहीं वोट नहीं के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।

दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य है अधूरा : जिला पार्षद- जिला परिषद मो. असरारुल हक ने बताया कि तत्कालीन सांसद मो. तालिमुद्दीन ने साल 2008-09 में इस मार्ग जुड़े शीशाबाड़ी से मीरपुर तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया। वहीं दूसरी तरफ मजगामा हाट से महसेल पूर्वी क्षेत्र तक भी इनके कार्यकाल में ही पक्की सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। इसके बाद तत्कालीन सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी द्वारा पूर्वी भाग से लगभग 200 मीटर पीसीसी सड़क का भी निर्माण कराया गया था। पर इसके बीचो बीच लगभग दो किमी सड़क का निर्माण कार्य शेष होना था जो आज भी अधूरा है। इस मार्ग में छोड़ी गई दो किमी सड़क मार्ग इस गांव के तीन वार्डों के लगभग दो हजार की आबादी को सीधे प्रभावित करती है।

ग्रामीण कार्य विभाग के कनिय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय सर्वे में क्षेत्र के तमाम सड़कों व पुल पुलियों में उक्त सड़क शामिल नहीं है। सड़क निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया स्थानीय विधायक व सांसद की अनुशंसा पर की जाती है। यदि विधायक व सांसद की अनुशंसा हो जाती है तो ग्रामीण कार्य विभाग उक्त सड़क निर्माण की योजना तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग भेज देगी।

बैसा प्रखंड से गुजरने वाली मीरपुर महसेल जाने वाली बदहाल सड़क।
खबरें और भी हैं...