केनगर में 163 भूमिहीनों को लेशी सिंह ने शिविर लगाकर दिया वासगीत पर्चा
प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाकर 163 भूमिहीन परिवारों के बीच अभियान बसेरा के तहत धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने वासगीत पर्चा का वितरण किया ।
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि अंचल क्षेत्र के बिठनौली पूरब व बिठनौली पश्चिम पंचायत में 58,सहरा व मजरा पंचायत में 74,बेलारिकावगंज पंचायत में 1,गोआसी पंचायत में 3, गणेशपुर पंचायत में 29 भूमिहीनों के बीच वासगीत पर्चा का वित्तरण किया गया। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि गरीब निः शक्त कुल 21 परिवारों के सदस्यों के बीच अन्तोदय राशन कार्ड का भी वितरण विधायक लेशी सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर शिविर में पार्टी के प्रदेश महासचिव आशिष बब्बू, जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता आदि लोगों उपस्थित थे।
भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा वितरित करतीं लेशी सिंह।