विधायक ने पांच सड़कों का किया शिलान्यास
पूर्णिया | सदर विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पांच सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बेलौरी जूट केंद्र से लौआ घाट आदिवासी टोला तक एमएमजीएसवाई से एक सड़क, सुभाषनगर में नरेश ठाकुर के घर से दामोदर यादव, ज्ञानचंद्र भगत के घर से मंटू ठाकुर एनएच 31 तक, डीएवी कौशिकी नगर में हनुमान मंदिर बरमसिया दलित टोला तथा सुबोध मिश्रा इंजीनियर के घर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर मंडल अध्यक्ष संगीता वर्मन, चंदन पासवान, बिरेंद्र सिंह तथा बूथ अध्यक्षों ने श्रीफल तोड़ा। कार्यक्रम में संजय मोहन प्रभाकर, मंजीत कुमार, सुजीत सिन्हा, रणधीर वर्मन, चंद्र किशोर साह, रुपेश सिन्हा, भोला चौधरी, वार्ड पार्षद बिंदा देवी, संजय सिंह, भोला कुशवाहा, सुशांत झा, अोंकार, निर्भय झा, गोपाल गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, मंचन कुमार, किशोर साह, मो अफताब, मो सोहेल, पंकज कुमार सिंह, चंदू जी उपस्थित थे।