अमौर में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन
अमौर | अमौर स्टेडियम में रविवार को सीएए, एनआरसी एवं एमपीआर के खिलाफ विशाल धरना सभा का आयोजन किया गया । मो सगीर अली व हाजी शमसाद आलम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस धरना सभा कार्यक्रम में क्षेत्र के जनसमुदायों व महिलाओं ने भाग लिया है । सभा में मुख्य अतिथि के रूप एएमआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानू प्रताप सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम का मंच संचालन मौलवी समीम एवं अबु सालेह ने किया । धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल में सीमांचल क्षेत्र की बदहाली और सीएए, एनआरसी व एनपीआर के काला कानून डरे सहमे यहां लोगों की स्थिति से अवगत कराते हुए उचित मार्गदर्शन कराने अनुरोध किया । भानू प्रताप सिंह ने सीएए, एनआरसी एनपीआर के विषय में बताया।