पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल की खिड़की तोड़ एमडीएम का चावल चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमौर/बैसा |रौटा थाना क्षेत्र के रायबेर पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय बैसा में सोमवार की देर रात चारों ने एक स्कूल के खिड़की तोड़कर एमडीएम का चावल की चोरी कर की घटना को अंजाम दिया है। स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर मो. आफाक आलम द्वारा रौटा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में प्रभारी हेडमास्टर ने कहा है कि उन्हें बैसा निवासी मो. साबिर आलम के माध्यम से चोरी की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही वह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। जब विद्यालय खोला गया तो देखा कि स्टोर रुम का खिड़की तोड़ा हुआ है और एमडीएम के 12 बोरी चावल गायब है। मामले की जानकारी रौटा थाना पुलिस दी गई है।
खबरें और भी हैं...