पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Men Will Be Invited To Send Letters In Nutrition Programs See Tips

पोषण कार्यक्रमों में पत्र भेज पुरुषों को किया जाएगा आमंत्रित, मिलेंगे टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण कार्यक्रमों में आने के लिए पुरुषों को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान उन्हें टिप्स भी दिए जाएंगे। गोदभराई में गर्भवती महिलाओं के पतियों को भी विविधतापूर्ण पोषक आहार की जानकारी दी जाएगी। दरअसल अब पोषण कार्यक्रमों में अब पुरुषों की भागीदारी बढ़ेगी। उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में आमंत्रण पत्र भेज कर बुलाया जाएगा। ताकि पोषण में उनकी भी सहभागिता बढ़े। परिवार की पोषाहार से संबंधित जानकारियां भी पुरुष वर्ग के लोगो को दी जाएगी। पोषाहार की उचित जानकारी नही होने के चलते प्रदेश के आधे बच्चे कुपोषण के शिकार है। इससे उनमें नाटेपन की शिकायत है। विभाग का मानना है कि पुरुषों में जागरूकता से कुपोषण को मिटाने में बेहतर परिणाम होंगे।8 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में पुरुषों की भागीदारी पर विशेष बल दिया जा रहा है।

पोषण पखवाड़े में पुरुषों की भागीदारी पर विशेष बल : बेहतर पोषण के लिए व्यवहार परिवर्तन कहीं अधिक मायने रखता है। परिवार में बच्चों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी सिर्फ घर की महिलाओं के ऊपर होती है।पोषक आहारों की जरूरत विशेषकर गर्भवती माताओं, धात्री माताओं तथा 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों के विविधतापूर्ण आहार में उपलब्ध विभिन्न पोषक तत्वों की जानकारी से पुरुष अवगत ही नहीं हो पाते है। यदि पुरुष भी भोजन में कम से कम चार प्रकार के खाद्य समूह एवं आहार की गुणवत्ता की महत्ता को समझें तब कुपोषण पर दोहरी लगाम लगायी जा सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार के पोषण पखवाड़े में पुरुषों की भागीदारी पर विशेष बल दिया जा रहा है।

आहार में विविधता है जरुरी,घर में उपलब्ध आहार हो सकता है वरदान : बढ़ते बच्चों के आहार में कम चार प्रकार के खाद्य समूह को शामिल कर कुपोषण पर लगाम लगायी जा सकती है। घर में प्रतिदिन खाए जाने वाले आहार में सभी पोषक तत्वों की उपलब्धता जरुरी है। एक ही तरह के खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने से पोषक तत्वों की आपूर्ति बाधित हो जाती है। बेहतर पोषण के लिए आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा एवं सूक्ष्म खनिज लवणों की जरूरत होती है।

जरूरी है पुरुषों की सहभागिता: आईसीडीएस डीपीओ शोभा सिन्हा बताती है कि इस पोषण पखवाड़े में पोषण संबंधित गतिविधियों में पुरुषों को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा।

इन खाद्य पदार्थों में होते हैं पोषक तत्त्व

{कार्बोहाइड्रेट : चावल, गेहूं का आटा, दलिया, मैदा, शकरकंद, ज्वार की रोटी एवं कॉर्न फ्लेक्स जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से कार्बोहाइड्रेट की आपूर्ति की जा सकती है।

{खनिज लवण :शरीर के लिए सूक्ष्म खनिज लवण की भी जरूरत होती है। जिसमें कैल्शियम, डबल फोर्टिफाइड नमक( आयोडीन प्लस आयरन), लोहा एवं फ़्लोरिन जैसे अन्य सूक्ष्म खनिज लवण शामिल है। इनके लिए आहार में फल, हरी साग-सब्जियां, अंकुरित आनाज, आयोडीन युक्त नमक, दूध एवं पालक जैसे खाद्य पदार्थों को आहार में जरूर शामिल करें।

{विटामिन : विभिन्न प्रकार के फल, हरी साग-सब्जियां एवं अंकुरित अन्न विटामिन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

{वसा : वनस्पति तेल, मक्खन एवं घी जैसे खाद्य पदार्थ जो आसानी से घर पर उपलब्ध रहते हैं, जिसमें प्रचुर मात्रा में वसा पाया जाता है।

{प्रोटीन : अंडा, दूध, मीट, बादाम, मसूर की दाल, पनीर एवं सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।

पोषण पखवाड़ा के दौरान विशेष गोद भराई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुरुष।
खबरें और भी हैं...