- Hindi News
- National
- Dagrua News Mla Laid The Foundation Stone For The Road Constructed With The Amount Of 384 Crores
विधायक ने 3.84 करोड़ की राशि से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
बायसी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक।
बायसी | बायसी विधायक हाजी अब्दुस सुबहान ने सुगवा महानंदपुर पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से बागडोव से काजल तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क व पुल का निर्माण कार्य 3 करोड़ 84 लाख की लागत से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मेरे कार्यकाल में प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र के विकास का काम किया जा रहा है। श्री सुबहान ने कहा कि यह सड़क बन जाने से हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा होगी जो जनहित में काफी बेहतर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि बायसी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेंगे हर छोटी बड़ी सड़क बन रही है। विधानसभा क्षेत्र के बायसी व डगरूआ प्रखंड में सौ से अधिक सड़कों की स्वीकृति कराई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा कई सड़कें प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जो शेष जरूरी सड़कें रह गईं हैं वह भी सुविधा के अनुसार बनेंगी।