पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केनगर नगर इकाई के अध्यक्ष बने मुकेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा केनगर प्रखंड अंतर्गत काझा विस्तार केंद्र नगर इकाई की घोषणा की गई। इकाई घोषणा के दौरान संगठन की संरचना व सिद्धान्तों से छात्रों को अभाविप के विश्वविद्यालय संगठनमंत्री राजेश श्रीवास्तव ने अवगत करवाया। नए विस्तार केंद्र नगर इकाई में नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार व नगरमंत्री प्रदुमन कुमार को बनाया गया। नगर सहमंत्री विशाल कुमार, रोहित कुमार, सूरज कुमार मंडल एवं मैकप मंडेला, एसएफडी प्रमुख गौतम कुमार, एसएफएस प्रमुख रतन कुमार, कार्यालय मंत्री आशीष प्रियदर्शनी, खेल प्रमुख रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रोहन कुमार व राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख राहुल कुमार को बनाया गया। मौके पर विश्वविद्यालय संगठनमंत्री राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अभाविप देशहित, समाजहित एवं छात्रहित में काम करने वाला छात्र संगठन है।
खबरें और भी हैं...