पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News National Cricket Club39s Team Not Playing 5th Match Subhashnagar Got A Walkover

5वां मैच खेलने मैदान में नहीं उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम, सुभाषनगर को मिला वॉकओवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुलाबबाग में हो रहे यूनिटी कप टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर विभा कुमारी शामिल हुईं। साथ ही विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। यह टूर्नामेंट 16 फरवरी से खेला जा रहा था। टूर्नामेंट में कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। एसबीसीसी की ओर से यूनिटी कप टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का फाइनल मुकाबला पटना 11 और एसबीसीसी के बीच खेला गया। इसमें एसबीसीसी टीम विजेता बनी और पटना 11 टीम उपविजेता रही। मौके पर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती ही रहती है। इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है। जरूरत है तो बस इस हार से सीख लेने की ताकि अगले टूर्नामेंट में और मेहनत कर विजयी बन सके। उन्होंने कहा कि आपमें से ही कोई सचिन और विराट जैसा खिलाड़ी बन कर जिला व सूबे का नाम रोशन करेगा। मौके पर सदर थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, सोनू, पप्पू, राजू खान, विक्रम, एसबीसीसी कमेटी के सभी सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भास्कर न्यूज | पूर्णिया

डीएसए ग्राउंड में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40 वें जिला क्रिकेट लीग का 103वां मैच व जूनियर डिवीजन का 57 वां मैच सुभाषनगर वीर क्रिकेट क्लब बनाम नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था।

तीन मैच हारने के बाद लीग से बाहर हो चुकी नेशनल क्रिकेट क्लब 5वां मैच खेलने मैदान पर नहीं उतरी। इस वजह से सुभाषनगर की टीम को वॉकओवर मिल गया वॉकओवर मिलने से सुभाषनगर वीर क्रिकेट क्लब को 2 अंक मिलने के साथ साथ सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब जूनियर डिवीजन के क्वाटर फाइनल में अपना जगह बना लिया। मैच के निर्णायक के रूप में विमल मुकेश व काजल पोद्दार एवं स्कोरर में विकल्प थे। मौके पर सरजील गुड्डू जी, अरविंद पशुपति, अली खान, प्रेम प्रकाश, मनोहर, अविनाश बिट्टू, विनोद जी, गौतम चौधरी तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज सिंह, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य किशोर यादव, रंजीत सिंह पप्पू, हेमन टीम के कोच विजय कुमार के साथ अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

आज का जिला लीग मैच का जूनियर डिवीजन का मैच धोकरधारा क्रिकेट क्लब बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (ए) के बीच खेला जाएगा।

वॉकओवर मिलने से सुभाषनगर वीर क्रिकेट क्लब को मिले दो अंक

डीएसए ग्राउंड में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट मैच की विजेता टीम।

विजेता ट्रॉफी के साथ लतामबाड़ी टीम के खिलाड़ी व अन्य।

गुलाबबाग में विजेता टीम को सम्मानित करतीं डिप्टी मेयर व अन्य।

भास्कर न्यूज | धमदाहा

प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत फुलवड़िया ग्राम के खेल मैदान में शुक्रवार को रमजानी और लतामबाड़ी टीम के बीच एफसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इसमें लतामबाड़ी ने 25 रनों से रमजानी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर लतामबाड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 123 बनाएं। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रमजानी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। रमजानी की पूरी टीम 19 ओवर में केवल 98 रन बनाकर सिमट ऑलआउट हो गई, और टीम को 25 रनों से हार का समाना करना पड़ा। फाइनल मैच में मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी बबलू कुमार को दी गई। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट लिया। वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब मुकेश भारती को दिया गया । जिन्होंने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लेकर टीम को जिताया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विशनपुर पंचायत के मुखिया पति सह जदयू नेता अमर मंडल के द्वारा लतामबाड़ी टीम के कप्तान मो. सद्दाम को 1100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी दिया गया। इस मौके पर उपसरपंच आशु झा, पंचायत समिति सदस्य रामदेव पासवान, समाजसेवी महेंद्र मंडल, छोटू कुमार झा, वार्ड सदस्य सीतेश झा, खेल समिति अध्यक्ष प्रमोद मंडल आदि थे।

रमजानी टीम को 25 रनों से हराकर लतामबाड़ी ने जीता एफसीसी टूर्नामेंट

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एसएसबीसी ने पटना को हराया
खबरें और भी हैं...