पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को उचित भागीदारी देकर बढ़ाने की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | रेणु पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास एवं पूर्णिया पूर्व की प्रखंड अध्यक्ष श्वेता यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की बहू सह पूर्णिया महिला राजद जिला अध्यक्ष सुशीला भारती जी को शॉल ओढ़ा के सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास ने कहा कि महिलाओं का उत्थान समाज की विकास के लिए अहम भूमिका निभाती है। अगर महिला का उत्थान नहीं होगा तो समाज का विकास नहीं हो सकता है।

रेणु पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजद नेता।
खबरें और भी हैं...