पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खतरे की बीच मूल्यांकन कराना लापरवाही : संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के सभी विद्यालयों में तालाबंदी और अनिश्चितकालीन हड़ताल के बावजूद विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है। मानव जीवन की रक्षा के लिए जहां इतना सख्त निर्देश दिया गया है। वहीं राज्य के इंटर और मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य को स्थगित नहीं करना शिक्षकों की जान की प्रति सरकार की घोर लापरवाही है। उक्त बातें बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा पूर्णिया के सचिव डॉ.राम शरण मेहता ने विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले में धारा 144 लगाई गई है, जब 10 लोग एक जगह बैठ नहीं सकते हैं तो 25 लोग एक जगह एक कमरे में बैठ कर कैसे मूल्यांकन कार्य कर सकते हैं। इससे धारा 144 का कोई अर्थ नहीं बनता ना ही कोरोना से बचने की कोई आशंका दिख रही है। सरकार को मूल्यांकन कार्य भी अविलंब जन कल्याण में स्थगित कर देना चाहिए। ताकि कोरोना वाइरस का फैलाव ना हो सके। बिहार सरकार के कोरोना से सुरक्षात्मक बचाव का समर्थन करते हुए धरना बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जमाल रोड़ पटना के अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है, लेकिन हड़ताल जारी है और जब तक सरकार सम्मानजनक समझौता संघ से नहीं कर लेता हड़ताल आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...