पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amur News Nine Kundi Gayatri Mahayagya Started With Kalash Yatra Will Last Till 15

कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू, 15 तक चलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैसा प्रखंड के कीलपाड़ा गांव में शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार का शुभारंभ किया गया। यह नौ कुंडीय महायज्ञ 15 मार्च तक चलेगा।

कलश यात्रा अखिल गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की तस्वीर के साथ संगीतमय धुन के साथ निकाली गई। इसमें शांतिकुंज परिजनों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गायत्री परिवार की महिला व पुरुषों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अपनी गंतव्य स्थल पहुंची। जहां विधि विधान से कलशों की स्थापना कर महायज्ञ व संस्कार समारोह का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र विश्वास, दिलीप मजूमदार व हीरा झा ने बताया कि महायज्ञ में सुसंस्कृत एवं व्यवस्थित बनाने की कला सिखाई जा रही है। इस अनूठे आयोजन में सभी संस्कार निशुल्क रूप से संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम 13 मार्च शुक्रवार से कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई है। संध्या संगीत में प्रवचन होना है। वहीं 14 मार्च शनिवार सुबह 6 बजे से 7.30 बजे सामूहिक जप ध्यान एवं योग, दोपहर 2 से 6 बजे तक होंगे संगीत प्रवचन व दीपयज्ञ, अंतिम दिन 15 मार्च को सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक जप एवं ध्यान योग 8 से 11 बजे यज्ञ, संस्कार, दोपहर 12 बजे से संस्कार पूर्णाहुति विदाई एवं प्रसाद वितरण के साथ इस महायज्ञ का समापन किया जाएगा।

कीलपाड़ा गांव में गायत्री महायज्ञ के लिए कशल यात्रा निकालतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...