- Hindi News
- National
- Purnia News Oasis School Driver Murdered By Friends In A Debate During Holi39s Party
होली की पार्टी के दौरान हुई बहस में दोस्तों ने की ओएसिस स्कूल के ड्राइवर की हत्या
होली की पार्टी के बीच मंगलवार साढ़े तीज बजे शहर के सुभाषनगर में दोस्तों ने ही ओएसिस स्कूल के ड्राइवर पिंकू पासवान उर्फ छोटू पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। होली की पार्टी के दौरान ही दोस्तों में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पिंकू की प|ी पूजा देवी ने मामले में पांच लोगों पर सहायक खजांची हाट थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में मनीष राय, संतोष यादव, हेमंत कुमार, सोनू कुमार, सुमन कुमार आदि शामिल हैं। चर्चा है कि हत्या मामले में पिंकू के तीन साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
गोली लगने के बाद पिंकू के साथी ही उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके साथी फरार हो गए। सूचना मिलते ही मृतक की प|ी पूजा देवी सदर अस्पताल पहुंची। सूचना पर सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की और लाश का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की प|ी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिंकू पासवान को उनके साथियों ने सुबह नौ बजे फोन कर बुलाया था। फोन आने पर उनके पति सुभाष नगर स्थित अपने डेरा से यह कहकर निकले कि मैं थोड़ी देर में आता हूं। उसके बाद वे दिन के दो बजे सब्जी लेकर घर आए। छोटी बेटी के साथ रंग-गुलाल खेल रहे थे कि तभी फिर फोन आया। फोन आते ही वे घर से यह कहकर निकल गए कि जल्दी ही आ जाएंगे।
बेटे प्रिंस व छह माह की बेटी का बुरा हाल, प|ी रोते-रोते हो जा रही बेहोश
छोटू पासवान की हत्या की सूचना मिलते ही प|ी सहित उनके अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच साल के बेटे प्रिंस व छह माह की बेटी का बुरा हाल है। प|ी बार-बार बेहोश हो जाती थी। वह बेसुध पड़ी है। परिजन सुभाष नगर स्थित घर पहुंचकर रोते विलखते परिजनों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे।
लोगों ने कहा-यह क्षेत्र अपराधियों का अड्डा, पुलिस को कई बार की गई शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
होली के दिन सुभाष नगर मोहल्ले में वी-मार्ट के पीछे स्थित एक घर में आपसी बहस के दौरान गोली मार कर हत्या के बाद इस इलाके में सनसनी फैल गई है। इस इलाके के लोगों में एक अंजाना भय सताने लगा है। गोली की आवाज सुनते ही सुभाष नगर मोहल्ले के लोगों में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों सुभाष नगर स्थित कांग्रेस ऑफिस परिसर व आसपास का इलाका अपराधियों का अड्डा बन गया है। सुबह शाम स्मैकरों का यहां जमघट लगा रहा है, जिससे आम लोग परेशान रहते हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
तीन बजे फोन पर बताया कि मैं 10 कदम की दूरी पर हूं तुमलोग घर से नहीं निकलना, 4 बजे आई हत्या की खबर
प|ी ने बताया कि मेरी छोटी बहन अन्नू ने लगभग 3 बजे अपने जीजा को फोन किया। उसने कहा कि मैं 10 कदम की दूरी पर हूं। तुमलोग घर से नहीं निकलना। मैं जल्दी ही आता हूं। इसके बाद लगभग चार बजे फोन आया कि उनके पति को गोली मार दिया गया है। वह दौड़ कर सदर अस्पताल पहुंची जहां उनके पति की लाश रखी हुई थी। प|ी पूजा ने पुलिस को बताया कि उनके पति की हत्या वीमार्ट के पीछे मनीष सिंह के घर में चल रही पार्टी में उनके साथियों ने गोली मार कर कर दी। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हत्या मामले में मृतक की प|ी पूजा देवी ने संतोष यादव, मनीष राय, हेमंत कुमार, सोनू कुमार एवं सुमन कुमार पर मामला दर्ज करवाया है। इधर, मृतक छोटू पासवान कटिहार जिले के मनसाही थाना का रहने वाला था। वह पिछले 10 वर्षो से ओएसिस स्कूल में ड्राइवर का काम करता था। स्कूल के डायरेक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि पिंकू घर के एक सदस्य की तरह था।
पिंकू पासवान (फाइल फोटो)
{पिंकू के 3 साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, लेकिन थानाध्यक्ष का इंकार {बच्चों के साथ होली खेलकर निकला था घर से लौटी लाश, होली की खुशी मातम में बदली
होली के दिन पिंकू पासवान की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।