जेपी आंदोलन का 47 वीं वर्षगांठ 18 मार्च को
पूर्णिया | शहर के अंबेदकर सेवा सदन में संपूर्ण क्रांति मंच की ओर से रविवार को एक बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता कर रहे मंच के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि जेपी आंदोलन का 47 वां वर्षगांठ 18 मार्च को मनाया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव भी पास किए गए। साथ ही उन्होंेने बताया कि वर्षगांठ से पूर्व नई जिला स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन भी किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।