छोटू हत्याकांड में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
होली के दिन साथियों के साथ पार्टी के दौरान ओएसिस स्कूल के ड्राइवर छोटू पासवान की गोली मारकर हत्या मामले में एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि न्यायिक हिरासत में सोनू कुमार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हत्या मामले में गिरफ्तार सोनू कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। लेकिन समय अधिक हो जाने के कारण आरोपी को न्यायिक हिरासत में नहीं लिया गया। अब शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि होली के दिन ड्राइवर छोटू पासवान की पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में मृतक की प|ी पूजा देवी ने मनीष राय, हेमंत कुमार, सोनू कुमार, सुमन कुमार एवं संतोष यादव पर मामला दर्ज कराया है। होली की पार्टी सुभाषनगर निवासी मनीष राय के घर में चल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरी तरह जांच कर दोषियों को जेल भेजेगी।