पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का अायोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महिला दिवस को संगोष्ठी के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ श्यामानंद ने की। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रुप में महाविद्यालय संस्थापक सचिव डॉ शिवनारायण यादव सहित कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो नरेश मोहन, मदन कुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को महिला हित से संबंधित कानूनों एवं प्रावधानोें पर चर्चा की। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने बारी बारी से सामाजिक भेदभाव, महिला हिंसा के प्रति जागरुक होने की बात कही। इस दौरान महाविद्यालय संस्थापक डॉ शिवनारायण यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उचित कदम उठाने की जरुरत है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपने मुकाम तक पहुंच बनाने में कामयाब हो रही है। कार्यक्रम में प्रो राधवेंद्र कुमार, प्रो प्रिय प्रकाश, प्रो अमरेंद्र कुमार अमर, रामदेव सिंह, चतुरानंद यादव, मो आरिफ, अमन कुमार, पीयुष भारद्वाज, निर्मल कुमार, दिनेश कुमार यादव, आशीष कुमार, संगीता देवी, कुमारी रागिनी, मंजु रानी, अमित कुमार के अलावा कई छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...